फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चरणों में होगा प्रधानी का चुनाव

Mon, 19 Oct 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत और बीडीसी सदस्य के चुनाव की तर्ज पर अब ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए भी चुनाव कराया जाएगा। जिले की 684 ग्राम पंचायतों में प्रधान और 8564 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव चार चरणों में ही कराया जाएगा।
विज्ञापन



शासन और चुनाव आयोग से संकेत मिलने के बाद प्रशासन ने प्रधानी के चुनाव के लिए कार्यक्रम तैयार करना शुरू कर दिया है। आयोग की अधिसूचना जारी होने के बाद इस कार्यक्रम को भी हरी झंडी दी जाएगी। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव अब आखिरी चरण में पहुंच चुका है।


29 अक्तूबर को चौथे एवं आखिरी चरण में मतदाना होना है। सभी चरणों के चुनाव की मतगणना एक नवंबर को कराई जाएगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। इस बीच शासन और चुनाव आयोग मिलकर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन



चुनाव आयोग और शासन की ओर से इस बात के संकेत प्रशासन को भी दिए जा चुके हैं कि प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव की अधिसूचना नवंबर माह के पहले अथवा दूसरे सप्ताह में जारी की जा सकती है। इसको देखते हुए जिले में चरणवार कार्यक्रम तैयार करा लिया जाए, ताकि प्रधानी चुनाव की घोषणा होते ही उसी हिसाब से चुनाव कराए जा सके।


आयोग चाहता है कि प्रधानी का चुनाव दस दिसंबर तक निपटा लिए जाएं। आयोग से संकेत मिलने के बाद प्रशासनिक अमला अब प्रधानी के चुनाव को लेकर भी तैयारी करने में लग गया है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद का चुनाव जिला पंचायत सदस्य की तर्ज पर ही चार चरणों में कराया जाएगा।


इसके लिए पूर्व की तरह पहले चरण में चमरौवा और शाहबाद क्षेत्र को रखा जा रहा है। दूसरे चरण में मिलक और तीसरे चरण में सैदनगर और बिलासपुर का चुनाव कराया जा सकता है। इसके साथ ही आखिरी चरण स्वार के नाम होगा। अधिकारियों का कहना है कि इस चुनाव के लिए बहुत ज्यादा कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा। इसी कार्यक्रम को अब अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें