फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार कृषि कानूनों को वापस लेकर एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करे : राकेश टिकैत

विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को भाकियू के जिला कार्यालय पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत। संवाद - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले और एमएसपी पर खरीद को सुनिश्चित करने के लिए नियम बनाए। कहा कि सरकार 12 नियमों पर संशोधन करने को तैयार है जिससे साफ जाहिर है कि पूरा कानून ही गलत बनाया गया है। साथ ही उन्होंने कोरोना को लेकर कहा कि सरकारी कार्यक्रमों और चुनावों में कोरोना छुट्टी पर चला जाता है, लेकिन किसानों के लिए आ जाता है।
विज्ञापन

राकेश टिकैत गुरुवार रात रामपुर पहुंचे। इसके बाद शुक्रवार सुबह वो सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर पहुंचे और संगठन से जुड़े किसानों से बात की। इस दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता भी की और कृषि कानूनों को लेकर अपनी बात रखी। राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में नहीं हैं। कृषि कानून बनाकर और एमएसपी पर कुछ भी स्पष्ट न करके सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार 12 बिन्दुओं पर संशोधन को तैयार है। जिस कानून के ड्राफ्ट में 12 बिन्दुओं पर संशोधन किया जा सके वो सही कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि धान की फसल में बासमती प्रजाति की उच्च गुणवत्ता वाली फसल किसानों को हजार-बारह सौ रुपये प्रति क्विंटल बेचनी पड़ी, किसानों को उनकी फसल का दाम एमएससी से कम नहीं मिलना चाहिए। साथ ही कहा कि कोरोना सिर्फ आम आदमी और किसानों के लिए है सरकारी कार्यक्रमों और चुनावों में कोरोना चला जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती किसान आंदेलनरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें