फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अंडे की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जला

Sat, 09 May 2026 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक अंडे की दुकान में आग लग गई। मच्छर भगाने वाली क्वॉयल से लगी आग में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

थाना गंज क्षेत्र के पहाड़ी गेट निवासी भूरा की हाईवे किनारे अंडे की दुकान है। वह दुकान बंद कर घर चला गया था, लेकिन जलती क्वॉयल बुझाना भूल गया। देर रात दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल दमकल विभाग को बुलाया।
दमकलकर्मियों ने बंद दुकान के ताले तोड़कर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखे अंडे, कुर्सियां और अन्य सामान जल चुका था। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि वह क्वॉयल बुझाना भूल गया था। उसने अभी तक नुकसान का ब्योरा नहीं दिया है और न ही कोई शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें