फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव वालो मेरा निकाह इसी से कराओ: प्रेमी के घर पहुंचकर बोली युवती-तुझसे ही शादी करूंगी, वरना देख लेना..

Fri, 11 Aug 2023 10:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर के केमरी में युवती घर के पास रहने वाले युवक के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध में है। वह शादी करने के लिए प्रेमी के घर पहुंच गई। हंगामा होता देख मौके पर आसपास के लोग जुट गए। वह दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
रामपुर में प्रेमिका ने काटा हंगामा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर जिले के केमरी थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग घर के सामने रहने वाले युवक से चल रहा था। शुक्रवार शाम युवती शादी कराने की जिद कर युवक के घर पहुंच गई। घरवालों के काफी समझाने के बाद भी युवती निकाह कराने पर अड़ी रही। इसको लेकर उसने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन

इससे आसपास के लोगों मौके पर भीड़ जमा हो गई। केमरी के एक गांव निवासी युवती का घर युवक के ठीक सामने है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों पक्षों के घरवाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। काफी समय से युवक और युवती को उनके घरवाले समझने का प्रयास कर रहे हैं।

बावजूद युवती शादी की जिद पर अड़ी थी। इस बीच युवती अचानक  युवक के घर पर पहुंच गई और उससे शादी करने को लेकर अड़ी रही। घरवालों के काफी समझाने के बाद भी युवती वापस जाने को तैयार नहीं हुई। दो बिरादरियों का मामला होने के कारण दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

देर रात तक दोनों पक्षों के बीच लोग समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे। युवती ने धमकी दी है कि अगर प्रेमी से शादी नहीं होती है तो वह खौफनाक कदम उठा लेगी। केमरी थानाध्यक्ष हरिओम सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर किसी भी पक्ष की तरफ से नहीं आयी है। तहरीर आने पर जांच करा ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें