फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सुसाइड नोट लिखकर ट्रेन के आगे कूदा युवक, माैत

Thu, 23 Jan 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। मेरे बच्चों की जिम्मेदारी छोटे भाई की होगी और मेरी गलती को माफ कर देना..., यह लिखकर युवक ने काशीपुर की ओर से आ रही ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। पुलिस ने मृतक सलीम सैफी (31) पुत्र अब्दुल हमीद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह मोहल्ला नवाबपुरा निवासी था। घटना बुधवार देर शाम मुरादाबाद के थाना भगतपुर के ग्राम जाहिदपुर सीकमपुर के नजदीक रेलवे लाइन पर हुई। सलीम मुरादाबाद की ओर से आ रही ट्रेन के सामने कूद गया। उसके कूदने के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और ट्रेन भी रुक गई। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें लिखा है कि मैं जो भी कुछ कर रहा हूं उसका खुद जिम्मेदार हूं। मृतक सलीम के दो बच्चे, बेटा-बेटी हैं। वह अपने भाई के साथ उसकी प्लाईवुड की दुकान पर कार्य करता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें