फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सालों से नहीं उठा कचरा, नालियां भी हो गई चोक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मोहल्ला छिपियान में लंबे समय से कचरे ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कचरा इतना ज्यादा है कि नालियां तक चोक कर दी हैं। रात होते ही यहां मच्छर पनपने शुरू हो जाते हैं, फिर रात भर लोगों की नींद उड़ी रहती है। बाशिंदे बताते हैं कि कचरे की समस्या नई नहीं है। पिछले 10 साल से इसी तरह से यहां पर कचरा पड़ता रहता है और धूल के साथ यह दुकानों और घरों में जाता है, जिससे बीमारियां घर कर रही है। खास बात यह है कि यहां पर बाजार है और सब्जी बाजार भी। ऐसे में सुबह से देर शाम तक यहां पर लोगों का निकलना भी लगा रहता है। रात को यहां पर रोशनी की दिक्कत भी बनी रहती है।
विज्ञापन

मोहल्ले में एक डस्टबिन तक नहीं
छिपियान में सब्जी मंडी काफी पतली गली के अंदर बनी है। इसके बाद काफी कम एरिया में लोगों के घर बने हुए हैं। इन इलाकों में कहीं भी नगर पालिका का एक डस्टबिन तक नहीं रखा हुआ है। डस्टबिन रखा होता है तो शायद इतनी गंदगी नहीं फैलती।
-
क्या कहते हैं बाशिंदे -
इस मोहल्ले में गलियों के अंदर तक कचरा पड़ा रहता है। सफाई कर्मी आती है तो वह भी सारा कचरा झाड़ू से नाली के अंदर कर देती है, जिससे नालियां भी चोक पड़ी रहती है।-रोहित
विज्ञापन

इस इलाके में कचरा उठान न के बराबर है। कचरा फेंकने के लिए कोई डस्टबिन भी नहीं रखा हुआ है, जिससे लोगों की दिक्कत बनी हुई है।-शरद
रोजाना यहां पर कचरा पड़ा रहता है। कोई कचरा उठाने नहीं आता। यहां बाजार है और सब्जी मंडी भी। ऐसे में देर शाम तक कचरा काफी अधिक हो जाता है। इसे साफ होना चाहिए।-अनूप गुप्ता
इस मोहल्ले में मदरसे की जमीन पड़ी हुई है। यहां पर लोगों ने कचरे का अड्डा बना दिया है। काफी अधिक कचरा पड़ा हुआ है। गलियों में जगह-जगह कचरा फैला पड़ा है।-कमला
हमारे इलाके में कचरा काफी अधिक पड़ा हुआ है। इस कचरे की वजह से बीमारियां पल रही है। बच्चे, बूढ़े जवान सभी लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।-वसीम
कचरा उठान इस मोहल्ले में नहीं होता है, जिससे काफी ज्यादा कचरा एकत्र हो जाता है। कचरा उठान होता रहे तो इतनी गंदगी न हो सके लेकिन किसी को परवाह नहीं है।-रामकिशोर
वर्जन
मोहल्लों से कचरा उठान के लिए कर्मचारियों से सख्ती से कहा गया है। यदि कोई कर्मचारी खानापूर्ति कर रहा है तो यह सही नहीं है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोगों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।-दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें