फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी कर ले जाई जा रही खैर की लकड़ी से भरे ट्रक को पकड़

Fri, 12 May 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  स्वार/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पीपली जंगल से लाखों रुपये की तस्करी कर ले जाई जा रही खैर की लकड़ी से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि चालक व उसमें सवार वन तस्कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर जिला वन अधिकारी कोतवाली पहुंचे और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। 

तहसील क्षेत्र के गंाव सलारपुर स्थित पीपली जंगल से लकड़ी की तस्करी रुकने का नाम नही ले रही है। वन कर्मी वन की सुरक्षा करने में नाकाम साबित दिखाई दे रहे हैं। बुधवार की रात्रि पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि पीपली जंगल से लाखों रुपये की बेशकीमती खेर की लकड़ी ट्रक संख्या यू.पी. 22 टी 2642 में भर कर केलाखेड़ मार्ग की ओर से आ रही है। इस पर पुलिस ने स्वार- केलाखेड़ा मार्ग पर घेराबंदी कर ली। जैसे ही ट्रक आता दिखाई दिया तो पुलिस ने उसे घेर लिया। इस दौरान ट्रक चालक व उसमें सवार वन तस्कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से भागे वन तस्करों की काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नही लग सका। पुलिस लकड़ी से भरे ट्रक को कोतवाली ले आई और सूचना जिला वन अधिकारी को दी। गुरुवार की प्रात: जिला वन अधिकारी वन विभाग टीम के साथ कोतवाली पहुंचे और ट्रक में भरी खेर की लकड़ी का जायजा लिया।  कोतवाल सुनील शर्मा से वार्ता कर लकड़ी से भरे ट्रक को कब्जे में ले लिया। डीएफओ विरेंद्र कुमार ने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी माजिद इब्राहीम को वन तस्करों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। पकड़ी गई लकड़ी लाखों रुपये की है। वहीं कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़ी गई खेर से भरे ट्रक को वन विभाग की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें