फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कारोबारी का अंतिम संस्कार

Thu, 29 Oct 2026 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर निवासी कारोबारी केदारनाथ खरवार (72) का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया, जिनका निधन मंगलवार को एक सड़क हादसे में हुआ था। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब छह बजे केदारनाथ खरवार कोतवाली क्षेत्र में काम निपटाने के बाद बाइक से अपने घर जा रहे थे। तभी ग्राम चकफेरी के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। उनकी इकलौती बेटी सुनीता ने बताया कि उनके पिता धान और गेहूं की फसल की खरीद का कार्य करते थे।
गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र पाल सिंह और गदरपुर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अंतिम संस्कार में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें