रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में शाहबाद गेट के पास एक फल कारोबारी का शव गोदाम में फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ होगी। रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी ।
गंज थाना क्षेत्र के पसियान मुहल्ला निवासी प्रीतम (56) फलों का कारोबार करते थे। उसकी सिविल लाइंस क्षेत्र में शाहबाद गेट के निकट फलों की दुकान व गोदाम है। मंगलवार की आधी रात में उसकी लाश गोदाम में ही फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को उतारा और फिर उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया तो यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ होगी। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सिविल लाइंस इंसपेक्टर लव सिरोही ने बताया कि प्रीतम फलों का कारोबार करता था। उस पर कुछ कर्ज था,जिसकी वजह से वह परेशान रहता था। मामले हर एंगल से जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।