फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के बढ़े मरीज, संख्या पहुंची 39

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बारिश के बाद से डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। बुधवार को 7 और लोगों की रक्त जांच में डेंगू होने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से पीड़ित लोगों को भर्ती कराकर उनका इलाज शुुरू कर दिया है। गांव में स्वास्थ्य विभाग टीम ने पहुंचकर बीमार लोगों को दवा दी। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि डेंगू पॉजिटिव आने के बाद मरीजों को उचित देखभाल के साथ इलाज दिया जा रहा है इसलिए उनकी रिकवरी भी जल्दी हो रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि बीते 10 दिन में डेंगू ने तेजी से लोगों पर वार करना शुरू किया है। मंगलवार को डेंगू के 32 केस थे जो अब 39 पर पहुंच गए हैं। जिला अस्पताल में वायरल बुखार से पीड़ित लोगों की जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हो रही है। इन मरीजों को डेंगू वार्ड में शिफ्ट कराकर डाक्टरों द्वारा उनका इलाज कराया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. पंकज द्विवेदी ने बताया कि संदिग्ध मरीजों की जांच करने के बाद डेंगू पॉजिटिव निकल रहे हैं। उनको उचित देखभाल के साथ उपचार दिया जा रहा है इसलिए उनकी रिकवरी भी जल्दी हो रही है। उन्होंने बताया कि डेंगू से अब तक 20 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें