फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दोस्त के नाम पर डॉक्टर से 45 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। दोस्त के नाम पर फोन करके साइबर ठगों ने डॉक्टर से 45 हजार की ठगी कर ली। डॉक्टर ने मामले की जानकारी साइबर सेल को दी है।
डॉ. मोहम्मद हारून ने बताया कि सोमवार को किसी ने उनको उनके दोस्त के नाम पर फोन किया। उस वक्त वो रास्ते में थे और आवाज नहीं पहचान सके। फोन करने वाले ने कहा कि उसे कुछ पैसे चाहिए। दोस्त की मदद करने के लिए उन्होंने 15 हजार रुपये गुगल पे कर दिया। इसके थोड़ी देर बाद फिर फोन आया कि मैं आपके पैसे वापस करना चाहता हूं। आपके फोन पर लिंक आया होगा उसे क्लिक कर दीजिए। लिंक के क्लिक करते ही उनके खाते से 30 हजार रुपये गायब हो गए। उनके मोबाइल पर जब खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया तो उनको ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त को फोन किया तो उसने कहा कि मैंने न तो कॉल की थी और न ही पैसे मांगे थे। डॉ. हारून ने पूरे मामले की शिकायत साइबर सेल में कर दी है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें