फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नवाब परिवार में संपत्ति विवाद की कड़वाहट बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नवाब परिवार के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद की कड़वाहट खुलकर सामने आने लगी है। रियासत के अंतिम नवाब रजा अली खां के पौत्र नवेद मियां के बयान पर उनकी चचेरी बहन निगहत आब्दी ने निशाना साधा है। हालांकि उन्होंने नवेद मियां की मां बेगम नूरबानो की तारीफ की है।
विज्ञापन

निगहत आब्दी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि नवेद उनके छोटे भाई हैं। हमारे घराने की परंपरा रही है कि भाई अपनी बहन के बारे में कुछ गलत नहीं कहता है। भाई तो बहन का रक्षक होता है। लेकिन नवेद जिस तरह की बातें कह रहे हैं उससे मुझे अफसोस हुआ है। उन्होंने कहा कि बड़ी बहन तो मां के समान होती है। हमारे बीच संपत्ति का विवाद चल रहा है, लेकिन क्या इससे रिश्ते खत्म हो जाएंगे। मामला कोर्ट में है। कोर्ट जो तय करेगा उसके हिसाब से उसको उसका हक मिलेगा। लेकिन इस मामले को सार्वजनिक करना ठीक नहीं है। निगहत आब्दी ने कहा कि उनके चाचा मिक्की मियां ने संपत्ति विवाद का मुकदमा किया था। लेकिन उन्होंने कभी भी हमें अपने बच्चों से कम नहीं समझा। हमारी चाची बेगम नूरबानो भी हमें अपनी बेटी की तरह प्यार देती हैं। पता नहीं नवेद को क्या हो गया है। पहले तो वो ऐसे नहीं थे।
वहीं दूसरी ओर से नवेद मियां को निगहत आब्दी के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उनके पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि नवेद मियां रामपुर से बाहर हैं। इस बारे में वो 24 फरवरी को अपनी बात मीडिया के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें