फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: विदेश भेजने के मामले में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर 22 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फुलसुंघा निवासी गुरु भगत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने अपने पुत्र को विदेश भेजने के लिए पंजाब के ग्राम खटखट कली थाना बंगा एबीएस नगर निवासी गुरमुख सिंह से बात की थी।
आरोप है कि गुरमुख सिंह ने अपने साले गुरमेल सिंह निवासी काशीपुर व एक अन्य व्यक्ति से बात कर उनके पुत्र को विदेश भेजने के नाम पर अलग-अलग तारीखों में उनसे 30 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी उनके पुत्र को विदेश नहीं भेजा। दबाव बनाने पर केवल आठ लाख रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन

22 लाख रुपये एक सितंबर 2025 को देने का वादा किया। आरोप है कि एक सितंबर को उन्हें रुपये देने के लिए नगर में बुलाया गया। जहां उन्होंने रुपए वापस देने के बजाय उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने एसपी के आदेश पर दो लोगों के नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मारपीट कर रुपए हड़पने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें