फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अब्दुल्ला आजम और उनके दोस्तों पर धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नदी की जमीन की श्रेणी अवैध तरीके से परिवर्तित कराकर प्लाॅटिंग करने के आरोप में पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम और उनके तीन दोस्तों समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। अब्दुल्ला इस समय हरदोई जेल में बंद हैं।सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में सात साल की सजा काट रहे अब्दुल्ला आजम पर अब एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मामला नदी की जमीन की श्रेणी बदलवाकर अवैध प्लाॅटिंग कराने से जुड़ा हुआ है। बेनजीर घाटमपुर में तैनात लेखपाल संजय कुमार ने शहर कोतवाली में एक तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि नदी की जमीन पर अवैध रूप से प्लाॅटिंग शुरू कर दी गई। लेखपाल ने आशंका जताई कि इससे पर्यावरण को भी नुकसान होगा। बेनजीर घाटमपुर में प्लाॅटिंग से शहर में बाढ़ भी आ सकती है। आरोप लगाया कि अब्दुल्ला आजम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नदी की जमीन का श्रेणी परिवर्तन कराकर वहां अवैध तरीके से प्लाॅटिंग शुरू कराई है। तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने अब्दुल्ला आजम के साथ ही उनके दोस्त अनवार, सालिम, मोहम्मद परवेज और व एक अज्ञात के खिलाफ धारा 420, 431, 120 बी आईपीसी व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें