फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मां कूष्मांडा की पूजा कर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की गई। मां के दर्शन कर पूजा अर्चना के लिए मंदिरों पर श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रहीं। घरों में प्रात: स्नान से निवृत्त होने के बाद मां दुर्गा के कूष्मांडा रूप की पूजा की गई। मां को लाल रंग का पुष्प, गुड़हल, गुलाब अर्पित किए गए।
विज्ञापन

मां कूष्मांडा को अष्टभुजाओं वाली देवी भी कहा जाता है। उनकी भुजाओं में बाण, चक्र, गदा, अमृत कलश, कमल और कमंडल सजे हैं। वहीं दूसरी भुजा में वह सिद्धियों और निधियों से युक्त माला धारण किए हुए हैं। मां कूष्मांडा सिंह पर सवार हैं। ऐसी मान्यता है कि मां कूष्मांडा की पूजा से श्रद्धालुओं के समस्त रोग नष्ट हो जाते हैं। मां उनको दीघार्यु का आशीर्वाद देती हैं। इसलिए चौथे दिन श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा की। मां को सिंदूर, दीप और नैवेद्य चढ़ाए। मां के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए शहर के प्रमुख मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। घरों में मां का पूजन कर श्रद्धालुओं ने उपवास रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें