रामपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटियों को थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में बेटियां वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इस दौरान हरियाणा नंबर की एक कार बेटियों ने रोकी। कार पर कई तरह से स्टीकर लगे थे। कार पर चीफ इंजीनियर, पुलिस, एडवोकेट और कोविड-19 का पुराना पास लगा हुआ था। कार को चला रहे युवक के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। कार का नंबर प्लेट भी ठीक से नहीं हुआ था। मौके पर मौजूद एसपी ने कार पर लगी सभी स्टीकरों को उतरवा दिया। उन्होंने बताया कि स्टीकर लगाने, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने और नंबर प्लेट पर नंबर ठीक से तरीके से नहीं लिखे जाने के मामले में जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है कि कार चालक हरियाणा के किस जिले के थे और कहां से कहां जा रहे थे। एसपी ने बताया कि लग रहा था कि चालक किसी से कार मांग कर लाया था।