फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तीन महिलाओं समेत चार लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना के मामलों में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को चार लोग कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। इनमें तीन महिलाएं और एक युवक है। चारों को होम आइसोलेट किया गया। मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए मास्क और दो गज दूूरी नियम के पालन की अपील की है।
विज्ञापन

संक्रमितों में दो महिलाएं शहर की रहने वाली हैं। इनकी एक की उम्र 33 वर्ष और दूसरी की 22 वर्ष है। मिलक में 21 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। टांडा में 26 वर्ष का युवक कोरोना संक्रमित मिला। इनके सैंपल एक दिन पहले जांच को भेजे गए थे। अब जनपद में सक्रिय मामलों की संख्या 10 हो चुकी है। शुक्रवार को 162 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया इसमें सभी की जांच निगेटिव आई। वहीं, 156 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच को भेजे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें