टांडा। क्षेत्र के ग्राम सीकमपुर में अनियंत्रित तेज रफ्तार बस की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही बाइक सवार को शिनाख्त नही हो पाई है।
शाम करीब सात बजे एक बाइक दढि़याल की ओर से टांडा की तरफ आ रहा था। इसी बीच ग्राम सीकमपुर मिलकर में दढि़याल की ओर से आ रही एक निजी बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर उसकी मौत हो गई। इस बीच पुलिस ने युवक की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नही हो पाई। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया।