फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, चार फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के घर में घुसकर चार लोगों पर गाली गलौज करते हुए छेड़खानी का आरोप है। महिला का आरोप है कि सभी ने उसके कपड़े फाड़ दिए तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

खजुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि दो नवंबर को वह अपने घर में थी। महिला का आरोप है कि ग्राम टेहरी ख्वाजा निवासी मोनिस, मुम्ताज, मोबीन जहां पत्नी मुमताज, तमन्ना बेगम पुत्री मोनिस उसके घर में घुस गईं। सभी लोगों ने मारापीटा। छेड़खानी करते हुए कपड़े फाड़ दिए।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जब तक दौड़कर मौके पर पहुंचे तब तक सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने सभी चारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें