शाहबाद (रामपुर)। इलाज के दौरान चार माह के बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
शाहबाद के आंवला रोड स्थित एक एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह बरेली के सिरौली के मोहल्ला प्यास निवासी नफीस अहमद के चार माह के बेटे अबु बकर को भर्ती कराया गया था। आरोप है कि देर शाम इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत पर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।