फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के 8, क्षेत्र पंचायत के 218 वार्डों में मतदान आज

Wed, 28 Oct 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के चुनाव में स्वार विकास खंड के मतदाता बृहस्पतिवार को मतदान करेंगे। चौथे चरण के चुनाव में जिला पंचायत के आठ व क्षेत्र पंचायत के 218 वार्डों में मतदान होगा। इस चरण के चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी सहित 1183 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन



चौथे के चरण के मतदान में 3,03,600 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतगणना 01 नवंबर से शुरू होगी। प्रदेश चुनाव आयोग ने जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव चार चरणों में कराने का एलान किया है। तीन चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। चौथे चरण का चुनाव बृहस्पतिवार को रवाना होना है।


चौथे चरण के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां बूथ पर रवाना हो चुकी है। मतदान बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से शुरू होगा। चौथे चरण के चुनाव के लिए तीन जोनल, 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 4 तहसीलदार, 4 उपजिलाधिकारी के अतिरिक्त 2 सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन



चौथे चरण के चुनाव में 16 अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केन्द्रों चिह्नित किया गया है। इसमें से 13 मतदान केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। अतिसंवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केन्द्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी।


जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चौथे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराने की व्यवस्था कर ली गई है। चुनाव के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें