फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे पर हमला, तोड़े कार के शीशे

Wed, 05 Mar 2025 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार।   संवाद
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम के बेटे अब्दुल मोमिन की कार पर मंगलवार शाम पांच बजे कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने फायरिंग भी की और कार के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद हमलावर धमकियां देते हुए भाग गए। कोतवाली में इस घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम ने बताया कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन से पंजाबनगर गांव में नदी की भूमि गाटा संख्या-154 पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। मंगलवार दोपहर एसडीएम अनुराग सिंह के नेतृत्व में आई राजस्व टीम व पुलिस ने मौके से अवैध कब्जा हटवा दिया था। इससे जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफिया उनसे नाराज हो गए थे। शाम पांच बजे उनका बेटा अपनी कार लेकर रामपुर से पंजाबनगर हाईवे स्थित घर लौटा था। घर के गेट पर आते ही हमलावरों ने उसकी कार पर हमला कर दिया और उसके सारे शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की, जिसमें उनका बेटा बाल-बाल बच गया। उनकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर आकर मुआयना किया है। अब वह कोतवाली में तहरीर देने जा रहे हैं। वहीं, इस मामले में प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें