फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तेंदुए की तलाश में वन विभाग ने की कांबिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। तेंदुए की तलाश में शुक्रवार को डीएफओ राजीव कुमार समेत टीम के कई सदस्यों ने अभियान चलाया, लेकिन तेंदुए के होने के प्रमाण नहीं मिले। वन विभाग भी जंगली सुअर का हमला बता रहा है। उधर, तीन दिनों से किसान तेंदुए के डर के चलते खेतों पर नहीं जा रहे हैं। एक मई को तहसील क्षेत्र के चंद्रपुर खुर्द गांव निवासी किसान जसवीर अपने पशुओं के लिए भूसा खरीदने अपने भतीजे राजू और भांजा चरन सिंह के साथ जंगल गए हुए थे। तभी उन पर तेंदुए ने हमला कर दिया। उनके कंधे पर गहरे जख्म हो गए थे। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया था, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

दूसरे दिन दो मई को वन विभाग की टीम गांव में पहुंची थी, लेकिन तेंदुए की कोई पुष्टि नहीं हो सकी थी। घटना के बाद तीसरे दिन शुक्रवार को भी डर के चलते किसान खेतों पर नहीं गए। शुक्रवार शाम को डीएफओ राजीव कुमार वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक तेंदुए की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कहीं भी पंजों के निशान नहीं मिले। वन विभाग जंगली सुअर के हमले की आशंका जता रहा है। डीएफओ ने घायल जसवीर और ग्रामीणों से भी बातचीत की।


गांव में तकरीबन दो घंटे तक कांबिंग की गई, लेकिन कहीं भी तेंदुए के पंजों के निशान नहीं मिले। संभवत: किसान के ऊपर जंगली सुअर ने हमला किया था। घायल जसवीर को भी देखा तो तेंदुए के हमले के निशान नहीं थे। फिर भी तलाश जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव कुमार, डीएफओ रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें