फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

Sun, 09 Jun 2024 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शौकत अली रोड पर स्थित रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट पर कार्रवाई कर यहां से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा विभाग को स्मार्ट प्वाइंट में बेचे जाने वाले कुछ खाद्य पदार्थों के संबंध में जिला प्रशासन को शिकायत मिली थी। शिकायत को संज्ञान लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने अपनी टीम के साथ स्टोर पर छापामार कार्यवाही की। इस दौरान अमूल का पनीर व विनविक कंपनी का सोया पनीर (टोफू) प्रोडक्ट का नमूना नियमानुसार संग्रहित कर सील मोहर कर दिया गया। अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा ने बताया कि इन नमूनों को विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित कर दिया गया है। रिपोर्ट में जिस प्रकार की कमी प्राप्त होगी, उसके आधार पर सुसंगत धाराओं में सम्बन्धित खाद्य कारोबारियों के विरूद्ध वाद दायर करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें