रामपुर। साइबर सेल ने फर्जीवाड़ा कर एक युवक के खाते से उड़ाए गए 25 हजार रुपये वापस करा दिए। साइबर सेल ने लोगों को सलाह दी है कि जागरुक होकर साइबर ठगी से बचें।
यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र काौ। पुरानी आवास विकास कालोनी निवासी निखिल गुप्ता ने साइबर सेल से शिकाय की थी कि अज्ञात साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गयी है। उन्होंने इसकी शिकायत साईबर टोल-फ्री नम्बर 1930 भी दर्ज कराई थी। सिविल लाइंस थाने की साईबर सैल ने तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए आरोपी के खाते की जानकारी प्राप्त होने पर शनिवार को निखिल गुप्ता के खाते से उड़ाई गई संपूर्ण 25 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि लोग प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर आदि किसी के साथ साझा न करें। साइबर फ्राड धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें ।