फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट कराई 50 किलो मिठाई

Wed, 30 Aug 2023 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रक्षाबंधन के मद्देजनर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से चलाया जा रहा छापामार अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन भी मिठाई के सात नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आनेके बाद कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान शहजादनगर केहरजीपुर में खराब छेना मिठाई को नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन

रक्षा बंधनन के त्योहार को देखते हुए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड़ ने खाद्य सुरक्षा विभाग को खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा की देखरेख में छापामार अभियान चलाया गया। अभियान में शहजादनगर क्षेत्र के ग्राम हरजीपुर में राजीव की मिठाई निर्माण इकाई से छेना मिठाई व दूध का एक-एक नमूना लिया। मौके पर खराब गुणवत्ता के लगभग 50 किलोग्राम छेना मिठाई को नष्ट करवाया गया।केमरी के रासडंडिया स्थित वीरपाल की फुटपाथ पर मिठाई की दुकान से बर्फी का एक नमूना तथा मुनीष बाबू की फुटपाथ पर मिठाई की दुकान से मिल्क केक का एक नमूना, रठौड़ा स्थित सीताराम की फुटपाथ पर मिठाई की दुकान से बर्फी का एक नमूना, जेल रोड स्थित जुनैद हुसैन की मुस्कान दूध डेयरी से दही का एक नमूना, पटवाई स्थित रामअवतार की मिठाई निर्माण इकाई से छेना रसगुल्ला का एक नमूना सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल सात नमूनें संग्रहीत करके जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। अभिहित अधिकारी केअनुसार जांच रिपोर्ट प्राप्त होने उपरान्त मिलावट की प्रकृति के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि रक्षाबन्धन पर्व के दृष्टिगत सड़क के किनारे फड लगाकर मिठाई विक्रेताओं को भी शुद्ध व सुरक्षित मिठाईयां बेचने हेत निर्देशित किया गया। सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामप्रताप, अशोक कुमार, राहुल शुक्ला, अज़रा बी मोहम्मद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें