फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एक्सपायर मैदा से बन रहा था खाद्य पदार्थ, टीम ने लिया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई, 250 किलो मैदा सीज, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुतुरखाना क्षेत्र में बेकरी का निरीक्षण किया, जहां एक्सपायर मैदा से खाद्य सामग्री बनती हुई पाई गई। टीम ने एक्सपायर मैदा को सीज कर दिया और सैंपल लिया।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को शुतुरखाना स्थित पप्पू बेकरी में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मोहम्मद यासीन की बेकरी से मैदा और वनस्पति के एक-एक नमूने लिए गए। इस दौरान एक्सपायर 250 किलोग्राम मैदा को सीज किया गया।
विज्ञापन

टीम ने डायमंड रोड स्थित लेडी बेकर्स और सिविल लाइंस स्थित बेकर्स टेबल का भी निरीक्षण किया तथा स्वच्छता से जुड़ी कमियों को सुधारने के लिए नोटिस जारी किया। शाहबाद गेट के पास प्रकाश फास्ट फूड और अन्य फास्ट फूड विक्रेताओं का निरीक्षण कर स्वच्छता संबंधी सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टीम ने कुल दो विधिक सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, रामचंद्र यादव, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें