सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चल रहा है अभियान, जागरूक करने के साथ हो रही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। कोहरे के बीच लोग नियमों की बराबर अनदेखी कर रहे हैं। कभी नशे में वाहन दौड़ा रहे हैं। विभाग ने पिछले दो दिन मेंं ऐसे सात वाहन सीज कर दिए हैं, जिनको अजीतपुर चौकी में खड़ा किया गया है। इसके साथ साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत रोजाना लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने के साथ कार्रवाई की जा रही है। दो दिन के भीतर शाहबाद रोड, नैनीताल रोड से ओवरलोड और नशे में वाहन चलाते हुए सात लोग पकड़े गए हैं, इन सभी के वाहनों को सीज कर दिया गया है। जबकि इन पर साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। इसमें से एक लाख रुपये की वसूली भी हो गई है। एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सप्ताह के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा लोगों को जागरूक भी किया गया है। सोमवार को एआरटीओ के साथ आरआई अवनेश कुमार ने लोगों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया और लोगों को यातायात नियमों पर चलने का संकल्प दिलाया।