झोलाछाप डॉक्टर ने चेकअप के नाम पर महिला से छेड़खानी और अश्लील हरकतें कर दीं। घर पहुंचकर महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिस पर झोलाछाप क्लीनिक में ताला डालकर भाग निकला। महिला के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के कोई संतान नहीं है। सोमवार को वह गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर ईश्वर लाल के क्लीनिक पर गई और उसको अपनी समस्या बताई। महिला का आरोप है कि ईश्वर लाल उसे केबिन में ले गया और वहां पर चेकअप के नाम पर छेड़खानी और अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी।
ईश्वर लाल की नीयत भांपकर महिला वहां से भाग निकली और घर पहुंचकर परिजनों को सारी बात बताई। जिस पर परिजन क्लीनिक पर पहुंच गए और छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया। मामला तूल पकड़ता देख ईश्वर लाल क्लीनिक बंद कर वहां से भाग निकला। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सारा घटनाक्रम बताया।
महिला के भाई ने ईश्वर लाल पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी आले हसन खां ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए