फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ट्रेनें रद्द, कई देर से पहुंचीं

Mon, 18 Jan 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे के बीच चली सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपाने पर विवश कर दिया। खराब मौसम के कारण सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। पांच ट्रेनें रद्द रहीं तो कई देर से पहुंचीं। कड़कड़ाती सर्दी में यात्री ट्रेनों का इंतजार करते रहे। हालांकि दोपहर से निकली धूप ने लोगों को कुछ राहत दी।
विज्ञापन



दिन में धूप और सुबह हाड़ कंपाने वाली सर्दी। एक ही दिन में मौसम के अलग-अलग रंगों ने लोगों को हैरत में डाला हुआ है। सोमवार तड़के तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। सुबह करीब दस बजे तक तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वहीं, सुबह के समय आर्र्दता भी 90 से 100 प्रतिशत तक रही।


घने कोहरे ने ठंड का सितम और भी बढ़ा दिया। खराब मौसम के कारण सोमवार को हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस (बाघ एक्सप्रेस), मेरठ-लखनऊ (राज्यरानी एक्सप्रेस), अवध-आसाम एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस और लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर रद्द रहीं। इसके साथ ही देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस करीब एक घंटे, सियालदह एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे, फैजाबाद-दिल्ली और नौचंदी एक्सप्रेस करीब सवा-सवा घंटे विलंब से रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें