बिलासपुर। माटखेड़ा रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे बृहस्पतिवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
केमरी निवासी नासिर, समीर, शमीम व नाजिम एक बाइक पर सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर एसडीएम कॉलोनी निवासी सोनू सवार था। दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल जीत सिंह ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। संवाद