फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएमओ के बेटे समेत में पांच नए कोरोना पाजीटिव आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्वास्थ्य विभाग में एसीएमओ के पद पर कार्यरत एक डॉक्टर के बेटे समेत जिले में पांच नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। एसीएमओ का बेटा किर्गिस्तान से आया है, जो वहां मेडिकल की पढ़ाई करता है। इसके साथ ही एक कलक्ट्रेट कर्मी और मिलक निवासी एक फार्मासिस्ट भी शामिल है। दो अन्य लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस का शिकंजा अब सरकारी विभागों में बड़े पद पर कार्यरत अधिकारियों और उनके परिजनों पर भी कस रहा है। एक्सईएन सिंचाई के बाद अब जिले में कार्यरत एक एसीएमओ के बेटे और कलक्ट्रेट में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात कर्मी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। सीएमओ डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन से चार लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई थी। जिसमें कलक्ट्रेट कर्मी, एसीएमओ के बेटे, जिला अस्पताल के एक व्यक्ति, स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके साथ ही पहाड़ी गेट क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की सर्जरी से पहले ट्रूनेट मशीन से की गई कोरोना जांच की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। इन सैंपल में दो किर्गिस्तान से आए हुए लोगों के हैं और दो रैंडमली सैंपल लिए गए थे। कलक्ट्रेट कर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने पर कलक्ट्रेट को 24 घंटे के लिए सील कर 250 मीटर एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें