फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत में 10 गांव: खेत में काम कर रहीं तीन महिलाओं समेत पांच पर गीदड़ ने किया हमला, वन विभाग से पकड़ने की मांग

Wed, 31 Aug 2022 06:23 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद

सार

एक गीदड़ दस गांवो में काल बना हुआ है। बुधवार को तहसील क्षेत्र के सुहावा गांव निवासी किसान रतनलाल की पत्नी संतोष अपने पति का खाना लेकर खेत पर जा रही थी। रास्ते में एक गीदड़ संतोष पर हमलावर हो गया और बुरे तरीके से काट कर गीदड़ ने जख्मी कर दिया। 
विज्ञापन
गीदड़ (सियार) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेतों पर काम करने गईं तीन महिलाओं समेत पांच किसानों पर गीदड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पांचो किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को घायल अवस्था में परिजन शाहबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और बाद में सभी को रेफर कर दिया। विभिन्न गांव में हुए इस हमले के बाद से किसान दहशत में है।

विज्ञापन


एक गीदड़ दस गांवो में काल बना हुआ है। बुधवार को तहसील क्षेत्र के सुहावा गांव निवासी किसान रतनलाल की पत्नी संतोष अपने पति का खाना लेकर खेत पर जा रही थी। रास्ते में एक गीदड़ संतोष पर हमलावर हो गया और बुरे तरीके से काट कर गीदड़ ने जख्मी कर दिया। घबराए हुए परिजन आनन-फानन में शाहबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी दौरान क्षेत्र के जगेसर गांव निवासी प्रेमपाल की पत्नी राजवती भी खेतों पर काम कर रही थी। खेतों पर काम करते समय गीदड़ इन पर हमलावर हो गया और इन्हें काट कर जख्मी कर दिया। चिकित्सकों ने इन्हें भी प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। 

कुछ ही देर बाद क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी सेवाराम की पत्नी माया देवी भी घायल अवस्था में सीएचसी पहुंची। उन्होंने बताया कि वह अपने उड़द के खेत में घास की सफाई कर रही थी। सफाई करते समय अचानक गीदड़ हमलावर हो गया और उन्हें काटकर जख्मी कर दिया। चिकित्सकों ने इनका प्राथमिक उपचार करने के बाद इन्हें भी रेफर कर दिया। चिकित्सक इन सभी का उपचार करके निपटे ही नहीं थे कि इसी दौरान ईसाखेड़ा गांव निवासी किसान रामदास भी सीएचसी पहुंचे और उन्होंने बताया कि गीदड़ के हमले में घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने उनका भी प्राथमिक उपचार किया और रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के जगेसर गांव निवासी राजकुमार अपने धान के खेतों में छिड़काव कर रहे थे कि गीदड़ हमलावर हो गया और इन्हें काटकर जख्मी कर दिया। चिकित्सकों ने इनका प्राथमिक उपचार करके घर वापस भेज दिया। लगातार विभिन्न गांवों में हुए हमले के बाद से क्षेत्र भर के दस गांव के किसान काफी दहशत में है। किसानों ने मांग की है कि वन विभाग की टीम इस गीदड़ को पकड़कर कहीं घने जंगल में छोड़ दें।

गीदड़ ने किसानों के चेहरे पर किया हमला
तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुए गीदड़ के हमले में एक बात साफ तौर पर देखी गईं। गीदड़ ने हमले के दौरान सभी के चेहरे पर हमला किया। घायलों के चेहरे पर गंभीर घाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें