मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा में चल रहे स्पा सेंटर पर रविवार रात पुलिस ने छापा मारकर वहां से एक डॉक्टर और दो युवती समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था।
थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला का कहना है कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए लोगों में एक आरोपी शाकिब खुद को डॉक्टर बता रहा है। शाकिब रामपुर के सिविल लाइंस का निवासी है। इस सेंटर को सतीश चौहान का नाम का व्यक्ति चला रहा था।