फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एसआईआर में लापरवाही पर पांच बीएलओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) का कार्य चल रहा है। इसमें लापरवाही बरतने पर पांच बीएलओ को निलंबित किया गया है। इन सभी पर कार्यों में लापरवाही बरतने के मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर में लापरवाही बरतने के मामले में संबंधित बीएलओ के खिलाफ जांच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जांच के बाद शिक्षामित्र शमशाद अली, आंगनबाड़ी कार्यकत्री शाजिया, सींचपाल शएब खां, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुनीता रावत और शिक्षामित्र हरीशंकर के ऊपर एसआईआर अभियान में लापरवाही आरोप सही पाए गए थे। साथ इन सभी की प्रगति भी संतोषजनक नहीं थी। जांच के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीएलओ को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा अग्रिम आदेश तक मानदेय पर भी रोक लगा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें