फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐंचोरा गांव में सांप्रदायिक संघर्ष, पथराव-फायरिंग

Thu, 15 Sep 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिलक रामपुर
विज्ञापन
मिलक के एंेचोरा गांव में बवाल के बाद पहुंची पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

एेंचोरा गांव में विवादित स्थल पर नमाज पढ़े जाने को लेकर चल रही तनातनी के बीच बुधवार की सुबह दो समुदाय आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद लोग छतों पर चढ़ गए और पथराव व फायरिंग करने लगे। दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। 
 
   बवाल की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। पूरे सर्किल की फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा है और लोग घरों में ताला डालकर भाग गए हैं। बताते हैं कि बवाल उस वक्त हुआ जब दूसरे पक्ष के घर में कुरानख्वानी हो रही थी। 
विज्ञापन


पटवाई थाना क्षेत्र के ऐंचोरा गांव में विवादित स्थल पर नमाज पढ़ने को लेकर काफी समय से दो समुदायों में तनातनी चल रही है। गांव निवासी जसवंत सिंह गंगवार और खलील के घर आमने-सामने हैं। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे खलील के घर में कुछ महिलाएं कुरानख्वानी कर रही थीं। इसी बीच  जसवंत के बेटे नितिन से खलील का विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ते ही दोनों में खींचतान और मारपीट हो गई। दोनों समुदायों के लोग अपने घरों की छत पर चढ़ गए और पथराव करने लगे।

 इस दौरान फायरिंग भी हुई, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। गांव में विवादित स्थल पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बवाल की सूचना अफसरों को दी। सूचना पर एडीएम मदन लाल गर्ब्याल, उपजिलाधिकारी प्रभुदयाल, सीओ दिनेश कुमार शर्मा पहुंच गए और उन्होंने सर्किल की फोर्स बुला ली। प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस भी बुला ली है। बवाल में एक पक्ष की ऊषा देवी गगंवार, जसवंत सिंह गंगवार व नितिन गंगवार तथा दूसरे पक्ष की हसीना समेत पांच लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


गंभीर घायलों का इलाज कराया है। पुलिस ने कई लोगों की धरपकड़ की और पटवाई थाने भेज दिया। गांव की कई गलियों में सन्नाटा पसरा है। कई घर बंद पड़े हैं। गांव में तनावपूर्ण शांति है। गांव में पुलिस पिकेट को तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें