फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: विवाह समारोह में फायरिंग, विरोध करने वाले को बनाया निशाना, दो घायल

Tue, 28 Apr 2026 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उत्तराखंड से सटे डिबडिबा गांव में रविवार रात एक विवाह समारोह के दौरान पांच युवकों ने गोली चला दी। इस घटना में वधू के ताऊ को निशाना बनाया गया, हालांकि वे बच गए, लेकिन पास खड़े दो अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह घटना कोतवाली क्षेत्र के डिबडिबा गांव में प्रगट सिंह के फार्म हाउस पर हुई, जहां सुमन की पुत्री संध्या का विवाह बरेली के करन से हो रहा था। सुमन दिवंगत अशोक की पत्नी हैं और प्रगट सिंह के फार्म हाउस पर काम करती हैं। शादी का विरोध वधू के ताऊ मुकेश, निवासी बीसलपुर, शीशगढ़, बरेली कर रहे थे।
आरोप है कि रात में बोलेरो सवार पांच अज्ञात लोग विवाह समारोह में पहुंचे और उन्होंने मुकेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने तमंचे से मुकेश पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। संयोग से मुकेश बच गए, लेकिन उनके पास खड़े भगवान दास, निवासी बीसलपुर, बरेली और फार्म स्वामी के भाई जसविंदर सिंह गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद सभी आरोपी भाग गए। सूचना मिलने पर रुद्र विलास चौकी पुलिस और कोतवाली प्रभारी जीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उत्तराखंड सीमा से सटे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
फार्म स्वामी ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और हमलावरों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि घायलों की हालत में सुधार है।

शादी के खिलाफ थे ताऊ
लोगों के अनुसार वधू के ताऊ मुकेश शादी के खिलाफ थे। वह शादी में पहुंचकर शादी का विरोध कर रहे थे, जिसके कारण यह विवाद उत्पन्न हुआ। हमलावरों ने इसी विरोध के चलते मुकेश को निशाना बनाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें