फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कोठा जागीर गांव में लगी आग, नौ लोगों के घर जले

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के कोठा जागीर गांव में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक भूसे के एक बोगे में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। कुछ ही देर में आग हरबोला जाति की बस्ती में घुस गई। आग की चपेट में आने से नौ लोगों के घरों में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। राजस्व विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोठा जागीर के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सिंह यादव एडवोकेट ने बुधवार दोपहर करीब 12 फायर ब्रिगेड कार्यालय में आग लगने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि गांव में हरबोला जाति की बस्ती में रखे एक भूसे के बोगे में आग लग गई है। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी गांव पहुंच गई। ग्रामीणों ने भी आग को बुझाना शुरू कर दिया, मगर आग बुझने के बजाए तेज हवा की वजह से और विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि आग ने सेवालाल, मंडोला पुत्र लोधेराम, लौकी राम पुत्र काशीराम, मेठ पुत्र हुलासी राम, राजू पुत्र मातादीन, लाल सिंह पुत्र मंडोला, संतिया पत्नी मंडोला, नरेश पुत्र लौकी राम, तेजराम पुत्र धरमू के घरों को चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से सभी नौ घरों में नकदी, घरेलू सामान, भूसे के बोगे, उपलों के बटोरे, मोबाइल फोन आदि हजारों रुपयों का सामान जलकर राख हो गया।
ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना लेखपाल दीपक जैन को दी, जिसके बाद लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बताया कि राजस्वकर्मी आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। वहीं ग्राम कोठा जागीर के निकट सुखविंदर सिंह के गेहूं के खेत की नरई में दोपहर करीब एक बजे आग लग गई। जिसके कारण खेत में काफी नरई जलकर राख हो गई।

-
फायर ब्रिगेड में खत्म हो गया पानी
ग्राम कोठा जागीर में बुधवार दोपहर आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने पानी से आग को बुझाना शुरू किया। ग्रामीणों के अनुसार करीब एक घंटे में आग बुझने से पहले ही फायर ब्रिगेड का सारा पानी खत्म हो गया। बाद में दमकल कर्मियों ने दोबारा गाड़ी में पानी भरा। इसके बाद आग बुझाई गई। ग्रामीणों का कहना था कि अगर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आईं होती तो जल्दी ही आग पर काबू पाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें