फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाकियू टिकैत ने विद्युत उपखंड अधिकारी का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन के फार्म हाउस पर बिजली का नकली मीटर लगाकर उनके खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी से गुस्साए भाकियू के कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी भगवंत सिंह का बुधवार को घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो बिजलीघर पर अधिशासी अभियंता का घेराव भी किया जाएगा। भाकियू नेता मंजीत सिंह का कहना है कि उनके फार्म हाउस पर बिजली का कनेक्शन है। अधिक वोल्टेज आने के कारण मीटर फुंक गया था। शिकायत के बाद मीटर बदलकर लगा दिया गया। इसके बाद वह परिवार सहित विदेश यात्रा पर चले गए। बाद में पता चला कि मीटर में रीडिंग नहीं आ रही है। इसके चलते मीटर बदलने आए कर्मचारी ने बताया कि मीटर नकली है।
विज्ञापन

भाकियू नेता का आरोप है कि जब वह विद्युत कार्यालय गए तो वहां एई भी मौजूद थे। उन्होंने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराने की धमकी दी। इस धमकी से क्षुब्ध भाकियू कार्यकर्ता बुधवार को स्वार में उपखंड अधिकारी के कार्यालय पहुंचे और उपखंड अधिकारी भगवंत सिंह का घेराव कर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि मामले को निपटाने के लिए उनसे 50 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं।
उपखंड अधिकारी ने आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान कर दोषी विद्युतकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भाकियू टिकैत के जिला सलाहकार सलामत जान ने चेतावनी दी कि यदि पांच दिन के भीतर कार्रवाई नहीं की गई तो भाकियू टिकैत अधिशासी अभियंता का घेराव करेगी। इस मौके पर जिला प्रवक्ता मनजीत सिंह अठवाल, जागीर सिंह, लखविंदर सिंह, जरनैल सिंह, गुरदेव सिंह और कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें