फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाकियू नेता की पशुशाला में लगी आग, सात पशु झुलसे

Tue, 12 May 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के गांव गूलड़ पीपलसाना में सोमवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन के जिला सलाहकार सलामत जान की पशुशाला में अचानक आग लग गई। हादसे में तीन भैंस, दो गाय तथा दो लवारे झुलस गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


भाकियू नेता अपने आवास के पीछे डेयरी फार्म संचालित करते हैं, जहां करीब दो दर्जन पशु रखे जाते हैं। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे पशुशाला की बांस, घास-फूस और पॉलिथीन से बनी छत में अचानक आग लगी। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। ग्रामीण पंखे में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण मान रहे हैं। कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है, फिर भी मौके पर पुलिस भेजकर जानकारी ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें