फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी ज्वाइन न करने पर वित्तविहीन स्कूलों के 17 शिक्षकों के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगने के बाद भी परीक्षा केंद्रों पर जाकर कार्यभार ग्रहण न करने के मामले में 17 शिक्षक फंस गए हैं। जिलाधिकारी ने वित्तविहीन विद्यालयों के इन शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए हैं, जिसके बाद कार्यवाही शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हुईं थी। जिले में 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर कक्ष में दो शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा में राजकीय, सहायता प्राप्त, परिषदीय स्कूल एवं वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों को लगाया गया है, लेकिन कई वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों ने अपने अपने परीक्षा केंद्रों पर जाकर ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। परीक्षा शुरु होने के बाद भी ऐसी तमाम शिकायतें डीएम के समक्ष आ रहीं थी, जिसके बाद जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार को वित्तविहीन स्कूलों के ऐसे 17 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही सुचिता पूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें