फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ टिप्पणी पर मुकदमा

Thu, 31 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गंज थाना में मदरसा कोहना निवासी जुल्फिकार खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में घेर कट्टेबाज खां निवासी अब्दुल करीम खां ने पुलिस को तहरीर दिया था।
विज्ञापन



तहरीर के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 500 व 504 के तहत एनसीआर दर्ज कर लिया है। अब्दुल करीम खां ने गंज थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि मदरसा कोहना निवासी जुल्फिकार खान फेसबुक पर प्रदेश नगर विकास मंत्री आजम खां और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है।


उन्होंने फेसबुक पर जुल्फिकार खान की ओर से की गई टिप्पणी को खुद पढ़ा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी जुल्फिकार खान के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। एएसपी मोहम्मद तारिक के मुताबिक अब्दुल करीम की तहरीर के आधार पर आरोपी जुल्फिकार खान के खिलाफ गंज थाने में एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें