फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डिलीवरी का वीडियो वायरल करने में अस्पताल संचालक समेत दो पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को पहाड़ी गेट में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अवैध अस्पताल को किया गया था सील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर। पहाड़ी गेट में स्थित ए-वन अस्पताल में डिलीवरी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल संचालक शमीम अली और फूल बी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जबकि इसी मामले में एक दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल को सील किया गया था।
शहर के पहाड़ी गेट में स्थित ए-वन अस्पताल में तैनात डॉक्टर की ओर से एक डिलीवरी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो अस्पताल संचालक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया था।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी ने बताया कि जांच में हॉस्पिटल पूरी तरह फर्जी पाया गया था। जिसको सील कर करने के बाद अस्पताल संचालक समेत दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


-

डिलीवरी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में ए-वन अस्पताल को सील कर दिया गया है। साथ ही अस्पताल संचालक शमीम अली और फूल बी के खिलाफ गंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। -डॉ. दीपा सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें