फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन में बसपा प्रत्याशी समेत 3 फंसे

Mon, 09 Jan 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में बसपा प्रत्याशी और दो भाजपा नेता फंस गए हैं। तीनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज  कराकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
 विधानसभा चुनाव घोषित होने के बाद आचार संहिता लागू हो गई। जिसके बाद डीएम व एसपी ने पूरे जिले में लगे होर्डिंग उतारने के आदेश जारी किए थे। जिसके बाद से कर्मचारी लगातार होर्डिंग-पोस्टर उतार रहे हैं। एक टीम पटवाई थाना क्षेत्र में जाकर बैनर उतार रहे थे। इस दौरान शहर प्रत्याशी डा  तनवीर का गांव सैदनगर जनूबी निवासी मोहर सिंह की दीवार पर प्रचार था।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने उनके  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। जबकि भाजपा नेेता अशोक विश्नोई का मिलक सिकरौल निवासी हरपाल सिंह के मकान की दीवार पर फोटो लगा हुआ था। पटवाई एसओ आशीष कुमार शुक्ला का कहना है कि आचार संहिता लागू होने के बाद भी पार्टी का प्रचार करने के मामले में  दो नेताओं के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, ज्वालानगर मेें एक खंभे पर जिला पंचायत सदस्य के पति और भाजपा नेता छत्रपाल यादव का एक होर्डिंग खंभे पर लगा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में थाने में तैनात सिपाही हरेंद्र की तहरीर के आधार पर भाजपा नेेता के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। ज्वालानगर चौकीप्रभारी शेर सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।      

वहीं वाल पेंटिंग कराकर अपना प्रचार करने के मामले में शनिवार को केमरी पुलिस ने बसपा प्रत्याशी प्रदीप गंगवार और बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर के समर्थक महेश गार्डन कालोनी निवासी बलविंद्र सिंह के खिलाफ व खजुरिया पुलिस ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बल्देव सिंह औलख के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी समर्थक बलविंद्र सिंह के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी गई है। जबकि, केमरी व खजुरिया पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई करने से इंकार किया है। 
विज्ञापन


 एसडीएम डीएस गुप्ता ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट का मामला अलग अपराध है। जबकि, निरोधात्मक कार्रवाई पुलिस की दूसरी प्रक्रिया है। पुलिस की चालानी रिपोर्ट मिलने पर संबंधित को नोटिस भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें