फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: साइकिल सवार बच्चे को टक्कर मारने में प्राथमिकी दर्ज

Tue, 05 May 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के बालानगर पुल के पास तेज रफ्तार बाइक से साइकिल सवार 11 वर्षीय बालक को टक्कर मारकर घायल कर देने के मामले में बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत ग्राम हुसैन गंज गद्दी नगली निवासी उस्मान अली ने कोतवाली पुलिस में दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र जियान अली एक मई की सुबह करीब नौ बजे नानकार रानी से साइकिल से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि बालानगर पुल के पास बाइक पर सवार दो लोगों ने तेज रफ्तार में आकर जियान को टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने घायल बच्चे को उठाकर घर पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बाइक सवारों की पहचान नानकार रानी निवासी दानियाल और उसके पिता बरकत अली के रूप में बताई है। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें