फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सड़क हादसे में किसान की मौत के बाद ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 07 Apr 2026 12:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी। थाना क्षेत्र के खरसौल गांव में शनिवार को सड़क हादसे में दूध देकर जा रहे बाइक पर सवार दो भाइयों की बाइक ट्रक की चपेट में आने से एक भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी जबकि दूसरा घायल हो गया था। मामले में मृतक के पुत्र आर्यन ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के मधुपुरी गांव के डेरा निवासी 50 वर्षीय चौधरी गुरवेंद्र सिंह उर्फ कुकू और उनका भाई गुरदीप सिंह (45) शनिवार की सुबह दोनों भाई बाइक से सागरपुर गांव में डेयरी पर दूध देकर किसी काम से खरसौल गांव गए थे इस दौरान खरसौल गांव के बस स्टैंड पर पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक को पीछे से आ रहे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया था जिससे गुरवेंद्र सिंह उर्फ कुकू के सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो थी और उनके भाई गुरदीप सिंह घायल हो गए थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें