फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: लोगों ने की शराब की दुकान बंद कराने की मांग

Tue, 07 Apr 2026 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर के जिम्मेदार लोगों ने सोमवार को कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र देकर नगर में रामपुर रोड पर धार्मिक स्थल के समीप खोली गई शराब की दुकान बंद कराने की मांग की है। सोमवार की दोपहर नगर के तमाम जिम्मेदार लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली प्रभारी जीत सिंह से मुलाकात कर एक शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र में कहा कि नगर में रामपुर रोड स्थित धार्मिक स्थलों के समीप शराब की एक दुकान खुल गई है, जो कि गलत है। उन्होंने मामले की जांच कर धार्मिक स्थल के पास खुली शराब की दुकान बंद कराने की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। शिकायत करने वालों में व्यापारी नेता मोहम्मद अनस खान, सभासद मोहसिन खान, फैजान खां, माहिर खान, अफजाल खान आदि मुख्य थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें