शाहबाद। मोहल्ला नालापार निवासी मकबूल खान की पत्नी सरीना बेगम ने एक व्यक्ति पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि मोहल्ला फर्रशान निवासी बेचा खान के बेटे जावेद ने शुक्रवार शाम करीब छह बजे उनके घर में घुसकर उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी, जिसके बाद वह मौके से भाग गया। सीओ देवकी नंदन ने बताया कि मारपीट में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद