फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: धर्म परिवर्तन करने के लिए बरगलाने के दो मामलों में पादरी सहित दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक/ पटवाई (रामपुर)। धर्म परिवर्तन करने के लिए लोगों को बरगलाने के दो अलग-अलग मामले में पुलिस ने एक पादरी सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों ही मामलों में हिंदू संगठनों के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार को पटवाई थाना क्षेत्र के गांव सोहना में टेंट लगाकर तकरीबन 100 लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। धर्म परिवर्तन कराए जाने की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पहुंच गए थे। उन्होंने पुलिस को इस बारे मेें सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पादरी पोलूस मसीह को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इस मामले में बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पादरी पोलूस मसी के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा तीन और 5 (1) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पादरी फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं।
वहीं मिलक कोतवाली में लोगों को बरगला कर धर्म परिवर्तन कराने के उद्देश्य से 30-40 लोगों को बस से दिल्ली ले जाने की कोशिश करने के आरोप मे मिलक बाकर निवासी शिवदेश के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शनिवार की रात हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बस को रोककर हंगामा किया था। इस मामले में पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता की तहरीर पर आरोपी शिवदेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें