पटवाई। क्षेत्र के एक गांव की ग्राम प्रधान ने थाने पहुंचकर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ छेड़खानी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें आरोप है कि शनिवार को वो गांव के मंदिर में पूजा करने गई थीं। पूजा करने के बाद ग्राम प्रधान वापस अपने घर आ रही थीं। आरोप है कि मंदिर के बाहर बैठे तीनों आरोपियों ने अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान पर फब्तियां कसने लगे। फब्तियों का विरोध करने पर आरोपियों द्वारा ग्राम प्रधान के साथ गाली-गलौज की गई। किसी तरह ग्राम प्रधान अपने आप को बचाकर वहां से घर पहुंची। जिसके बाद परिजनों को घटना से अवगत कराया। बाद में पटवाई थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद